दुनिया के बेहतरीन शहरों की सूची : दुनिया के सबसे खूबसूरत और बेहतरीन 37 शहरों की सूची, कौन है विश्‍व का कौन शहर है पहले नम्बर पर।, दुनिया के बेहतरीन शहरों की सूची में भारत के किस शहर का नाम है शामिल ? । List of best cities in the world: List of 37 most beautiful and best cities in the world, who is the world's first city, which city of India is included in the list of best cities in the world?

 


हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया संस्‍थान टाइम आउट ने दुनिया के सबसे खूबसूरत और  बेहतरीन 37 शहरों की सूची जारी की है। आइए जानते हैं कि दुनिया के इन बेहतरीन शहरों में क्या है खास बातें। इन बेहतरीन शहरो को कैसे। चुना जाता है ? और फिर हम साथ ही यह भी जानें गय कि भारत के कोन से शहरों को इन 37 खूबसूरत शहरों में जगह मिली हैं।



इतना आर्टिकल पढ़ कर अब आपके मन में यह सवाल तो आ ही रहा होगा कि दुनियां का सबसे बढ़िया, अच्छा और खूबसूरत शहर कोन सा है। तो जरा रुकिए, क्योंकि आपको सिर्फ़ यही नहीं बताया जाएगा कि दुनियां के खास शहर कोन से है बल्कि वह शहर इतने क्यों खास किस का


रण से है यह भी आपको बताना है। तो चलिए जानते हैं।



क्‍या आप कभी सोचा हैं कि दुनिया के सबसे बेहतरीन शहर दुनियां में कौन से हैं। हाल ही में अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया संस्‍थान टाइम आउट ने दुनिया के 37 बेहतरीन शहरों की सूची को जारी की है।


 इनमें जिन शहरों का चयन किया गया है वे किसी शहर का खान-पान, संस्‍कृति और अच्‍छी नाइटलाइफ के आधार पर शहरों का चयन किया गया है।


अगर देखा जाए तो पुरे विश्व में कितने ही देश है मगर इस सूची के हिसाब से यह आंकड़ा तो सिर्फ लगभग 14% देशों का है। तो ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या इस सूची में बहुत कम देशों के शहरो को जगह मिली हैं।


दुनियां के सबसे शक्ति शाली देशों में शामिल  भारत के किसी शहर का नाम भी शामिल है आइए, जानते हैं कि दुनिया के 37 बेहतरीन शहरों के नाम के बारे में, उनकी क्‍या है  खासियत।



दुनिया के सबसे पांच टॉप बेहतरीन शहर के नाम 


सैन फ्रांसिस्को ( अमेरिका ): लाल रंग के पुलों, आकर्षित करने वाले रेस्तरां और टेक इंडस्ट्री के लिए विख्यात अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के ताज में एक और नगीना जड़ गया है। इसे खान-पान, संस्कृति और अच्छी नाइट लाइफ के मामले में यह दुनिया का सबसे बेहतरीन शहर माना गया है। सूची में इसे पहला स्थान दिया गया है। सैन फ्रांसिस्को शहर कैलिफोर्निया में चौथी सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और संयुक्त राज्य अमेरिका में 12 वीं सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 



एम्सटर्डम ( नीदरलैंड्स ): एम्सटर्डम जो की नीदरलैंड्स की राजधानी है, दूसरा नंबर हासिल किया है । यह शहर नीदरलैंड की सांस्कृतिक राजधानी भी है।  यूरोप में शीर्ष वित्तीय केंद्रों में से एक है। एम्स्टर्डम को वैश्वीकरण और विश्व शहरों अध्ययन समूह द्वारा एक अल्फा विश्व शहर का दर्जा दिया गया है। 




मैनचेस्टर ( इंग्‍लैंड ) : मैनचेस्टर शहर तीसरे नंबर पर हैं जो कि  इंग्‍लैंड का शहर  है। 1853 में हि इसे नगर का दर्जा प्राप्त हो गया था । यह दुनिया भर में सूती वस्त्र उद्योग के लिए प्रसिद्ध है।  युनाइटेड फुटबाल क्लब ग्रेटर मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफोर्ड में स्थित एक इंग्लिश फुटबाल क्लब है जो दुनिया में सबसे अधिक लोकप्रिय फुटबाल क्लबों में से एक है। 




कोपनहेगन ( डेनमार्क ): डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन चौथे स्‍थान पर  है। यह डेनमार्क का सबसे बड़ा और खूबसूरत शहर है। कोपेनहेगन जीलण्ड और अमागर द्वीपों पर बसा हुआ है।


 कोपनहेगन उत्तरी यूरोप के सबसे सघन क्षेत्रों में से एक है। इस शहर की सबसे ख़ास बात यह है कि इस शहर में प्रतिदिन 36 फीसद नागरिक साइकिल से काम पर जाते हैं। यानी की प्रतिदिन 11 लाख किमी की साइकिल यात्रा यहाँ की जाती है। 


 नॉर्डिक देशों में कोपनहेगन सर्वाधिक पधारा जाने वाला देश है। विदेशी पर्यटकों को यह शहर खूब भाता है।  दुनिया के सबसे पर्यावरण-अनुकूल नगरों में से एक है। भीतरी बन्दरगाह का पानी इतना साफ है की उसमें तैरा जा सकता है। 



न्‍यूयार्क ( अमेरिका ) : इस सूची में 5वें पायदान पर न्‍यूयार्क है। राज्य और शहर का नाम 17 वीं सदी के ड्यूक ऑफ यार्क यानी के इंग्लैंड के भावी राजा जेम्स द्वितीय के ऊपर रखा गया है। न्यूयार्क शहर संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और एक वैश्विक शहर है। यह दुनिया का आर्थिक रूप से सबसे शक्तिशाली शहर है। न्यूयार्क शहर में संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय है। राज्य की दो-तिहाई जनसंख्या न्यूयार्क महानगरीय क्षेत्र में रहती है, और करीब 40 फीसद लोग लांग आईलैंड में रहते हैं। 



इन 20  शहरों में चार एशियाई मुल्‍कों के नाम शामिल


 एशिया के चार शहरों ने दुनिया के बेहतरीन 20 शहरों की सूची में जगह पाई है। इसमें इजराइल की  राजधानी तेल अवीव 8वें स्‍थान पर है। यह इजरायल का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। 


 तेल अवीव एक वैश्विक शहर है। यह एक लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है। यह अपनी 24 घंटे की संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। मध्य पूर्व में तेल अवीव दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 


दुनिया में 19 सबसे महंगे शहरों में एक यह भी शामिल है। 


10वें स्‍थान पर जापान की राजधानी टोक्‍यो को रखा गया है। 17 वें स्‍थान पर चीन की आर्थिक व्‍यापार का केंद्र शंघाई है तथा 20वें पायदान पर हांगकांग है।





दुनिया के 20 बेहतरीन शहर ये है:


1- सैन फ्रांसिस्‍को


2- एम्‍सटर्डम


3- मैनचेस्‍टर


4- कोपेनहेगन


5- न्‍यूयार्क


6- मान्ट्रियल


7- प्राग


8- तेल अवीव


9- पोर्तो


10- टोक्‍यो


11- लास एंजिलिस


12- शिकागो


13- लंदन


14- बार्सिलोना


15- मेलबर्न


16- सिडनी


17- शंधाई


17- मैड्रिड


18- मैक्सिको सिटी


20- हांगकांग



भारत के शामिल शहर: इस सूची में खास बात यह है कि  भारत का एक भी शहर नहीं है। खूबसूरती से तैयार किए गए पार्कलेट  शहर को किसी विशाल स्ट्रीट पार्टी स्थल में बदल देते हैं। दूसरे नंबर पर मौजूद एम्सटर्डम का 27 फीसद क्षेत्र हराभरा है। इससे पर्यटक खिंचे चले आते हैं। यहां के लोग आधुनिक, पर्यावरण प्रेमी हैं। तीसरे नंबर के मैनचेस्टर को 71 फीसद लोग रचनात्मक मानते हैं। कोपेनहेगन को स आउटर्वे में शामिल 66 फीसद लोगों ने आरामदायक बताया। टोक्यो को 82 फीसद लोग नई चीजों की खोज करने वाला मानते हैं। 



ऐसे तैयार की गई सूची:


स्वच्छता के साथ शहर के हर कोने में देश की कला और संस्कृति झलकती है। कोरोना महामारी के दौरान सामुदायिक भावना, शहरी माहौल, पर्यावरण और लोगों से  राय लेने के बाद यह सूची तैयार की गई है।


 संस्थान के मुताबिक प्रगतिशीलता, स्वीकार्यता और स्थिरता के बेजोड़ मेल के चलते सैन फ्रांसिस्को का दूसरा कोई शहर मुकाबला नहीं कर सका। राय देने वाले 73 फीसद ने कहा कि यहां महामारी में सख्त लाकडाउन और उसके बाद उठाए गए कदमों को नागरिकों ने लागू करने में पूरी तरह साथ दिया।  




Post a Comment

0 Comments