26 Top Facts [World Spacial Days] National Children's day's Interesting GK Questions And Answers in Hindi

Table of Contents
1. बाल दिवस समारोह का उद्देश्य।
2. Children's day's Questions and answers.
3. 1964 से पहले तक भारत में Children's Day 20 नवंबर को मनाया जाता था. आइये यह भी जानते हैं?


बाल दिवस समारोह का उद्देश्य 

किसी भी देश का भविष्य उनके वर्तमान बच्चों के ऊपर निर्भर करता है. यदि उनका विकास उचित तरीके से नहीं होगा तो उनका विकास संभव नहीं होगा और वे देश के भविष्य में अपना योगदान देने में सहयोग नहीं कर सकेंगे. पूरे समाज को बच्चों के अधिकारों और उनके विचारों पर ध्यान देना चाहिए. साथ ही समाज में उपस्थित लोग इन बच्चों के लिए गुजरे हुए समय में क्या किये हैं और भविष्य में और क्या कर सकते हैं के बारे में भी विचार करना चाहिए. इस तरह से हम एक विकसित राष्ट्र का सपना देख सकते हैं क्योंकि बच्चे ही देश के भविष्य की दिशा का निर्धारण कर सकते हैं और देश को विकसित करने में अपनी भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं।

Children's day's Questions and answers

  • भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।
  • बाल दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में 14 नवंबर को मनाया जाता हैं।
  • बाल दिवस बच्चों के अधिकारों, देखभाल और शिक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए पूरे देश में बाल दिवस को मनाया जाता है।
  • पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था।
  •  वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे जिन्होंने सबसे लम्बे काल तक प्रधानमंत्री के रूप में भारत का नेतृत्व किया था।
  •  वे शांति और समृद्धता के सबसे बड़े समर्थक थे।
  •  पंडित जवाहर लाल नेहरू जन्म दिवस भारत में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है।
  •  पंडित जवाहर लाल नेहरू को सिर्फ उनके राजनीतिक कैरियर के लिए ही नहीं बल्कि बच्चों के बीच प्रसिद्धि के लिए भी जाना जाता है।
  •  वे बच्चो से उतना ही प्यार करते थे जितना कि लाल रंग के गुलाब से।
  • भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु को बच्चे प्यार से चाचा नेहरु कह कर बुलाते थे ।
  •  बच्चे उनका सम्मान और उनको प्यार करते थे।
  •  चाचा नेहरु का भी बच्चों के प्रति काफी लगाव था और वो हमेशा उनके बीच में रहना पसंद करते थे।
  • भारत की आजादी के बाद बच्चों और युवाओं के लिए पंडित नेहरु ने काफी अच्छे काम किए।
  • जब वे प्रधानमंत्री बने तो उनकी पहली प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा ही थी।
  •  युवाओं के विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए भारत में उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की ।
  • चाचा नेहरू ने देश को आधुनिक बनाने में अहम भूमिका निभाई।
  • भारत में उन्होंने पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारम्भ कर भारत में उद्योग के एक नए युग की शुरुआत की।
  •  इतना ही नहीं नि:शुल्क प्राथमिक शिक्षा, बच्चों को भारत में कुपोषण से बचाने के लिए स्कूलों में दूध सहित मुफ्त भोजन को भी शामिल किया।
  •  चाचा नेहरु का कहना था कि बच्चें देश का उज्वल भविष्य हैं. केवल सही शिक्षा, देखभाल और प्रगति के रास्ते पर उनको चलाकर एक नया जीवन दिया जा सकता है।
  • पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु 1964 में हुई और मौत के बाद उनको सम्मान देने के लिए भारत में उनके जन्मदिन की तिथि यानी 14 नवंबर को Children's Day के रूप में मनाया जाने लगा।
  • Daltacrone क्या है और कैसे फैलता है? 

आजादी के बाद और 1964 से पहले तक भारत में Children's Day 20 नवंबर को मनाया जाता था. आइये यह भी जानते हैं? 

  • वर्ष 1925 में Children's Day की नींव रखी गई थी. 1953 में इसको दुनिया भर में मानयता प्राप्त हुई।
  • 20 नवंबर को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने Children's Day मनाने की घोषणा की।
  • इसी के कारण भारत में भी 20 नवंबर को Children's Day मनाया जाने लगा. परन्तु कई देशों में ये अलग-अलग दिन भी मनाया जाता है।
  • 1950 से बाल संरक्षण दिवस (1 जून) पर कई देशों में Children's day के रूप में मनाया जाता है. जिसे वर्ल्ड चिल्ड्रन डे कहते है।
  • भारत में आजादी के बाद पहला Children's Day वर्ष 1959 में मनाया गया था।
  • वर्ष 1964 में पंडित जवाहरलाल नेहरु की म्रत्यु होने के बाद 20 नवंबर को बदलकर उनके जन्मदिन यानी 14 नवंबर कर दिया गया।
  • आज भी दुनिया में कई देश बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाते हैं।

Also Read

Bitcoin क्या है? 

Post a Comment

0 Comments