Punjab Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 15 प्रत्याशियों की नई सूची, पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के सामने डॉ. चरणजीत सिंह होंगे मैदान में / Aam Aadmi Party has released the new list of 15 candidates, Dr. Charajit Singh will be in front of Punjab CM Charanjit Singh Channi


पंजाब का चुनाब बहुत ही खास होने वाला है क्योंकि चुनावी जंग धीरे धीरे नजदीक आ रही हैं।

हर पार्टी अपने उम्मीदवारों को चुनाव में बहुत ही सोच समझ कर उतार रही हैं। कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नाम जनता के सामने रख दिए हैं। उनमें से खास श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट है जानते है कैसे।

आप पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद सक्रिय है। आम आदमी पार्टी ने अभी तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वहीं दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब का दौरा लगातार कर रहे हैं। इससे यह पता चलता है कि आप पंजाब चुनाव को लेकर कितनी सक्रिय है। 



 मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी भी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह तो मिली है पर आम आदमी पार्टी ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। इस सीट से विधानसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। आम आदमी पार्टी ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आम आदमी पार्टी ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है।



पांचवीं सूची में घोषित प्रत्याशी


विधानसभा क्षेत्र और प्रत्याशी:

डेरा बाबा नानक -गुरदीप सिंह रंधावा, राजासांसी - बलदेव सिंह, कपूरथला - मंजू राणा, शहकोट - रतन सिंह काकरकलां, जालंधर पश्चिम - शीतल अंगुराल, आदमपुर - जीत लाल भट्टी, बंगा - कुलजीत सिंह सरहल, श्री चमकौर साहिब - डॉ. चरणजीत सिंह, एसएएस नगर - कुलवंत सिंह, बस्सी पठाना - रुपिंदर सिंह हैप्पी, लुधियाना दक्षिण - राजिंदर पाल कौर छीना, फिरोजपुर शहर - रनवीर सिंह भुल्लर, बठिंडा शहर - जगरूप सिंह गिल, अमरगढ़ - जसवंत सिंह गज्जनमाजरा, नाभा - गुरदेव सिंह देव मान ।



 26 दिसंबर को आम आदमी पार्टी ने 15 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की । इस सूची में आप ने भुलत्थ से रंजीत सिंह राणा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पहले चुनाव में सुखबीर सिंह खैरा आम आदमी पार्टी की टिकट पर यहां से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की, जबकि बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का साथ लिया। पार्टी ने कुलजीत सिंह रंधावा को डेराबस्सी से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। 13 अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। पार्टी ने तीसरी सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। 




चौथी सूची में यह उम्मीदवारओं को जगह दी गई


आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार रणजीत सिंह राणा (भुलत्थ), इंदरजीत कौर मान (नकोदर), गुरध्यान सिंह मुल्तानी (मुकेरियां), करमवीर सिंह घुम्मन (दसूहा), जसवीर सिंह राजा गिल (उड़मुड़), दिनेश चड्ढा (रोपड़), लखबीर सिंह राई (श्री फतेहगढ़ साहिब), तरुणप्रीत सिंह सौंध (खन्ना), हाकम सिंह ठेकेदार (रायकोट), देविंदर सिंह लड्डी धोस (धर्मकोट), आशू बांगर (फिरोजपुर रूरल), अमनदीप सिंह ‘गोल्डी’ मुसाफिर (बालुआना), डॉ. विजय सिंगला (मानसा), नरिंदर कौर भारज (संगरूर), कुलजीत सिंह रंधावा (डेराबस्सी) के नामों का एलान किया गया है। 



तीसरी सूची में घोषित उमीदवारो के नाम


तीसरी सूची में कुल 18 सीटों के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। इनमें सज्जन सिंह चीमा (सुलतानपुर लोधी), प्रिंसिपल प्रेम कुमार (फिल्लौर), पंडित ब्रह्म शंकर जिंपा (होशियारपुर), कुलदीप सिंह धालीवाल (अजनाला), एडीसी जसविंदर सिंह (अटारी), दलबीर सिंह टौंग (बाबा बकाला), हरजोत सिंह बैंस (श्री आनंदपुर साहिब), जगदीप ‘गोल्डी’ कंबोज (जलालाबाद), स्वर्ण सिंह धुन (खेमकरण), अशोक ‘पप्पी’ पाराशर (लुधियाना सेंट्रल), गुरप्रीत सिंह बनावली (सरदूलगढ़) और कुलवंत सिंह बाजीगर (शुतराना) का नाम प्रमुख है।



 इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी ने 30 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल था।




Post a Comment

0 Comments